CG | Sat, 10 October 2026

No Ad Available

CG NEWS : घर से लापता नाबालिग रायपुर में मिली, शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

09 Oct 2026 | WEENEWS DESK | 777 views
CG NEWS : घर से लापता नाबालिग रायपुर में मिली, शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। CG NEWS : नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ठाकुर राम रात्रे उर्फ हर्ष (22 वर्ष), निवासी ग्राम नरदहा, थाना विधानसभा, रायपुर के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, मामले में पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी 9 मई 2026 की शाम घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण किए जाने की आशंका जताई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस को तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से जानकारी मिली कि आरोपी नाबालिग लड़की को रायपुर में किराये के मकान में रखे हुए है। सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम गठित कर रायपुर रवाना की। पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर नाबालिग को बरामद किया और आरोपी ठाकुर राम रात्रे उर्फ हर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

 


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.