CG | Fri, 14 August 2026

No Ad Available

CG NEWS : एक्सप्रेस ट्रेन से 1.96 करोड़ का विदेशी सोना बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार, RPF क्राइम ब्रांच और DRI की संयुक्त कार्रवाई

14 Aug 2026 | WEENEWS DESK | 959 views
CG NEWS : एक्सप्रेस ट्रेन से 1.96 करोड़ का विदेशी सोना बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार, RPF क्राइम ब्रांच और DRI की संयुक्त कार्रवाई

रायपुर। CG NEWS : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की आरपीएफ क्राइम ब्रांच रायपुर एवं नागपुर की टीम ने राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) नागपुर के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस से विदेशी सोने की तस्करी का मामला पकड़ा है। गाड़ी संख्या 12262 में विदेशी सोना लेकर यात्रा कर रहे दो संदिग्ध यात्रियों को टीम ने करीब 1.242 किलोग्राम सोने के साथ पकड़ा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.96 करोड़ रुपये बताई गई है।

जानकारी के मुताबिक आरपीएफ क्राइम ब्रांच नागपुर के निरीक्षक को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि दुरंतो एक्सप्रेस में दो व्यक्ति विदेशी सोना लेकर सफर कर रहे हैं। सूचना के बाद रायपुर क्राइम ब्रांच और डीआरआई नागपुर के अधिकारियों के साथ संयुक्त टीम ने रायपुर से नागपुर के बीच ट्रेन में निगरानी शुरू की। भंडारा और नागपुर के बीच B-12 कोच में दो संदिग्ध यात्रियों की पहचान कर तलाशी ली गई, जिसमें उनके कब्जे से 7 सोने के बिस्किट और एक सोने की छड़ बरामद हुई। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को बरामद सोने सहित डीआरआई नागपुर के सुपुर्द कर दिया गया। दोनों के खिलाफ Customs Act, 1962 की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब डीआरआई की टीम विदेशी सोने के स्रोत, तस्करी के नेटवर्क और इस पूरे मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। आरपीएफ अधिकारियों के मुताबिक रेल मार्ग और ट्रेनों के जरिए अवैध एवं प्रतिबंधित सामान की तस्करी रोकने के लिए लगातार निगरानी और जांच अभियान चलाया जा रहा है।

 

 

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.