CG | Mon, 16 February 2026

No Ad Available

CG News : दो नाबालिगों ने उड़ाईं पांच बाइकें, 2000 में पैशन प्रो खरीदने वाला आरोपी भी गिरफ्तार

15 Feb 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 10 views
CG News : दो नाबालिगों ने उड़ाईं पांच बाइकें, 2000 में पैशन प्रो खरीदने वाला आरोपी भी गिरफ्तार

बिलासपुर। CG News : सिम्स अस्पताल परिसर में लगातार हो रही वाहन चोरी की वारदातों पर लगाम कसते हुए कोतवाली और सरकंडा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। दरअसल, सरकंडा क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान दो नाबालिगों को नशे की हालत में बिना नंबर की एक्टिवा चलाते हुए पकड़ा गया था, जिसकी जांच ‘सशक्त एप’ से करने पर पता चला कि वह वाहन कोतवाली थाने में दर्ज चोरी के मामले से संबंधित है।

पूछताछ के दौरान दोनों अपचारी बालकों ने सिम्स परिसर और नांदघाट मेला क्षेत्र से कुल पांच दुपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया। पकड़े गए नाबालिगों के कब्जे से पल्सर, एचएफ डीलक्स और एक्टिवा समेत अन्य वाहन बरामद किए गए हैं।

मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा यह भी हुआ कि आरोपियों ने चोरी की एक ‘हीरो होंडा पैशन प्रो’ बाइक को अशोक नगर निवासी अल्ताफ उर्फ मोमीन को महज 2000 रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने के जुर्म में अल्ताफ को गिरफ्तार कर लिया है और सभी पांचों वाहनों को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.