CG | Thu, 12 February 2026

No Ad Available

CG NEWS : धान कृषि केंद्र में मंडी प्रभारी की लापरवाही, सीधे जमीन पर रखा गया हजारों क्विंटल धान

29 Dec 2025 | JAY SHANKAR PANDEY | 32 views
CG NEWS : धान कृषि केंद्र में मंडी प्रभारी की लापरवाही, सीधे जमीन पर रखा गया हजारों क्विंटल धान

जांजगीर–चांपा। CG NEWS : जांजगीर–चांपा से बड़ी खबर सामने आ रही है की पामगढ़ ब्लॉक के झूलन पकरिया धान मंडी में मंडी प्रभारी की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। जिसपर आरोप है कि पकरिया धान मंडी प्रभारी दिलीप सिंह सर्वा की लापरवाही के चलते हजारों क्विंटल धान सीधे जमीन पर रखा गया है, जबकि धान को सुरक्षित रखने के लिए डेनेज और छल्ली की व्यवस्था कहीं नजर नहीं आ रही।


यह भी बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा धान को जमीन से बचाने के लिए लाखों रुपये की राशि दी जाती है इसके बावजूद धान कंकड़ और छोटे-छोटे पत्थरों के ऊपर रखा जाता है, जिससे सरकारी खरीदी का धान खराब होने की आशंका बढ़ गई है। वहीं एक किसान ने आरोप लगाया है कि मंडी में प्रति बोरी 41 किलो 700 ग्राम तक धान लिया जा रहा है, जो नियमों के विरुद्ध बताया जा रहा है।

अब सवाल यह उठता है कि खबर सामने आने के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग पकरिया धान मंडी प्रभारी दिलीप सिंह सर्वा के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है। फिलहाल यह मामला किसानों में नाराजगी का कारण बना हुआ है और प्रशासनिक जवाबदेही पर सवाल खड़े कर रहा है।



JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.