रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू समाज के चुनाव में तमाम पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जिसमें डॉ. नीरेंद्र साहू समाज के नए अध्यक्ष चुने गए. आपको बता दें डॉ. नीरेंद्र साहू वर्त्तमान में डोंगरगांव में भाजपा जिला महामंत्री हैं.
रायपुर के टिकरापारा स्थित भामाशाह भवन में 17 अगस्त को संपन्न हुए प्रदेश साहू संघ के चुनाव में तिलक राम साहू, सत्य प्रकाश साहू और साधना साहू (महिला) उपाध्यक्ष बनाए गए. प्रदीप साहू और बीना साहू (महिला) संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई. संगठन सचिव पद के लिए डॉ. सुनील साहू और चंद्रवती साहू (महिला) चुने गए.

निर्वाचन में निर्विरोध विजय प्राप्त करने वाले सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारी –