CG | Fri, 13 February 2026

No Ad Available

CG NEWS : बस पलटने से एक बच्ची की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

25 Sep 2025 | JAY SHANKAR PANDEY | 59 views
CG NEWS : बस पलटने से एक बच्ची की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

धमतरी। CG NEWS : जिले में एक दुखद हादसा हुआ आया है। जहां पर एक बस पलटने से एक बच्ची की मौत हो गई है। वहीं करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह हादसा नगरी रोड में केरेगांव के पास हुआ है।

दोपहर धमतरी से नगरी की ओर जा रही डीआरडी यात्री बस (वाहन क्रमांक CG 04 E 2872) खड़ादाह मोड़ के पास तेज गति एवं ब्रेक फेल हो जाने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। लाल रंग की इस यात्री बस में दुर्घटना के समय लगभग 18 से 20 यात्री सवार थे। हादसे में कई महिलाएं और पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से एक मासूम बच्ची की मौत बताई जा रही है।

केरेगांव थाना से मिली जानकारी अनुसार घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा की सहायता से जिला अस्पताल धमतरी ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही धमतरी पुलिस थाना केरेगांव की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर यातायात नियंत्रित कर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की है। प्रशासन स्थिति पर निगरानी बनाए हुए है और मामले की जांच जारी है।


JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.