CG | Sat, 18 April 2026

No Ad Available

CG NEWS : बॉयफ्रेंड ने की गर्लफ्रेंड की हत्या, दूसरे से अफेयर के शक में हुआ था विवाद

18 Apr 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 7 views
CG NEWS : बॉयफ्रेंड ने की गर्लफ्रेंड की हत्या, दूसरे से अफेयर के शक में हुआ था विवाद

दुर्ग। CG NEWS : जिले में बॉयफ्रेंड ने गला घोंटकर अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। उसे शक था कि, प्रेमिका का किसी दूसरे के साथ अफेयर चल रहा है। इस बात पर दोनों का विवाद हुआ और गुस्से में आकर कार्तिक ने उसे मार डाला। उसके बाद खुद ही पुलिस को फोन कर मर्डर की जानकारी दी। घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, युवती की पहचान युनेश्वरी वर्मा (26) है, जो कि मूल रूप से खैरागढ़ जिले के चिचोला की रहने वाली थी। वह दुर्ग में पढ़ाई करती थी। आरोपी बॉयफ्रेंड कार्तिक राम साहू (27) बालोद जिले का रहने वाला है। पढ़ाई के दौरान दोनों की पहचान हुई ।

दरअसल, यूनेश्वरी वर्मा पढ़ाई के लिए पुलगांव में किराए के मकान में रह रही थी, जबकि कार्तिक भी सुभाष नगर में किराए के मकान में रहता था। दोनों दुर्ग-बालोद रोड स्थित कोलिहापुरी के बीएम कॉलेज में बी.एड की पढ़ाई कर रहे थे।

इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। दोस्ती धीर-धीरे प्यार में बदल गई। हालांकि कार्तिक युनेश्वरी पर शक करता था कि, उसका किसी दूसरे के साथ अफेयर चल रहा है। इसी बातकर लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था।

 पुलिस को खुद बताया

शुक्रवार (17 अप्रैल) करीब दोपहर एक बजे कार्तिक यूनेश्वरी को लेकर अपने रूम पहुंचा, जहां उसी बात पर उनका दोबारा विवाद हो गया। गुस्से में आकर कार्तिक ने युनेश्वरी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

इसके बाद कार्तिक ने खुद ही पूरे मामले की जानकारी डॉयल-112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजवा दिया है। आज पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पूछताछ में आरोपी अपना जुर्म स्वीकार लिया है।

आरोपी कार्तिक साहू ने युवती का गला दबाया। जब उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो उसने डायल 112 पर फोन कर दिया। टीम मौके पर पहुंची तो उसने कहा- ‘देखिए साहब, यह बेहोश हो गई है, उठ नहीं रही।’

स्थिति को देखते हुए डायल 112 की टीम ने युवती को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं आरोपी को थाने भेज दिया गया।

भाई पावेन वर्मा के मुताबिक, युनेश्वरी कुछ दिन पहले ही वह गांव आई थी और एक दिन पहले दुर्ग के लिए निकली थी। परिजनों को आरोपी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। घटना की सूचना पुलिस से मिली, जिसके बाद परिवार दुर्ग पहुंचा। भाई ने आरोपी के लिए सख्त सजा, फांसी की मांग की है।

 


JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.