CG | Sun, 14 June 2026

No Ad Available

CG NEWS : भूमि विवाद से परेशान परिवार ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति, 5 दिन बाद अनशन की चेतावनी

06 Jun 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 17 views
CG NEWS : भूमि विवाद से परेशान परिवार ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति, 5 दिन बाद अनशन की चेतावनी

सरगुजा। CG NEWS : जिले के ग्राम बटईकेला से एक दिव्यांग परिवार ने 70 साल उनकी पुरानी खेती की जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए महामहिम राष्ट्रपति को स्मरण पत्र सौंपा है। परिवार ने पूर्व में इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई न होने पर अब 5 दिन के भीतर न्याय न मिलने पर अंबिकापुर के घड़ी चौक में अनिश्चितकालीन अनशन करने की चेतावनी दी है।

सरगुजा जिले के ग्राम बटईकेला, खसरा नंबर 1784 से जुड़े भूमि विवाद का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित परिवार ने जिला कलेक्टर सरगुजा के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को स्मरण पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। पत्र में आवेदक सीमा ने बताया है कि उनका परिवार लगभग 70 वर्षों से उक्त भूमि पर खेती-किसानी कर अपना जीवनयापन कर रहा है।

आरोप है कि इसी जमीन पर बिना उनकी सहमति और बिना ग्रामसभा की अनुमति के आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे उनका परिवार गंभीर आर्थिक और मानसिक संकट में आ गया है।परिवार का कहना है कि भूमि विवाद और आजीविका संकट के कारण हो रहे अन्याय को लेकर उन्होंने पूर्व में ही “इच्छा मृत्यु की अनुमति” प्रदान किए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था। लेकिन आज दिनांक तक उस आवेदन पर कोई ठोस कार्यवाही, जांच या न्यायोचित समाधान नहीं किया गया।

प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप स्मरण पत्र में आरोप लगाया गया है कि दिवंगत सदस्य होने के बावजूद प्रशासन द्वारा उनकी पीड़ा को नजरअंदाज किया जा रहा है। इससे पूरा परिवार मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक प्रताड़ना का सामना कर रहा है।


JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.