बिलासपुर। CG NEWS : जिले में भाई से विवाद के बाद एक युवक बिजली के टावर पर जा चढ़ा। युवक को टावर पर बैठा देखकर इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।करीब दो घंटे तक मोहल्लेवासी युवक को समझाकर नीचे उतरने के लिए मनाते रहे, लेकिन वह टावर से नीचे आने को तैयार नहीं हुआ। आखिरकार मोहल्ले के दो युवकों ने बातचीत कर उसे भरोसे में लिया और सुरक्षित नीचे उतार लिया। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के दयालबंद का है।
बताया जा रहा है कि दुर्गा मंदिर के पीछे रहने वाले कुंदन केसरी का किसी बात को लेकर अपने भाई से विवाद हो गया था।विवाद के बाद नाराज कुंदन घर से कुछ दूर नदी किनारे गुरुनानक स्कूल के पास स्थित बिजली के टावर पर चढ़ गया।युवक को टावर पर चढ़ा देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।इसके बाद बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौके पर पहुंचे और लगातार बातचीत कर युवक को नीचे उतरने के लिए समझाते रहे।करीब दो घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मोहल्ले के दो युवकों ने कुंदन को भरोसे में लिया और किसी तरह उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।युवक के नीचे उतरते ही लोगों ने राहत की सांस ली।मौके पर पहुंची पुलिस युवक को थाने लेकर गई, जहां पूछताछ के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। फिलहाल युवक सुरक्षित है। भाई से विवाद के बाद युवक ने आखिर ऐसा कदम क्यों उठाया, पुलिस इस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।