CG | Wed, 12 August 2026

No Ad Available

CG NEWS : अस्पताल के गायनिक वार्ड के बाहर पैंट के फंदे से लटका मिला मरीज का शव, फैली सनसनी

11 Aug 2026 | WEENEWS DESK | 929 views
CG NEWS : अस्पताल के गायनिक वार्ड के बाहर पैंट के फंदे से लटका मिला मरीज का शव, फैली सनसनी

रायगढ़। CG NEWS : रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गायनिक वार्ड के बाथरूम के बाहर एक मरीज का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान 55 वर्षीय नारद लहरे के रूप में हुई है, जो सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भिखामपुरा गांव का निवासी बताया गया है।

जानकारी के अनुसार, नारद लहरे पीलिया से पीड़ित था और दो दिन पहले दोपहर में इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हुआ था। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे उसका शव गायनिक वार्ड के बाथरूम के बाहर फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि उसने अपनी फूल पैंट का इस्तेमाल किया था। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस परिजनों और अस्पताल में मौजूद लोगों से जानकारी जुटा रही है। अस्पताल परिसर में हुई इस घटना के बाद कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई और जांच की जा रही है।

 


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.