CG | Sat, 17 October 2026

No Ad Available

CG NEWS : अरहर-चेंच भाजी की आड़ में ‘गांजे’ की खेती, पुलिस पहुंची तो खेत में खुला गुप्त राज

27 Aug 2026 | WEENEWS DESK | 893 views
CG NEWS : अरहर-चेंच भाजी की आड़ में ‘गांजे’ की खेती, पुलिस पहुंची तो खेत में खुला गुप्त राज

कांकेर। CG NEWS : भानुप्रतापपुर क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गांजा खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक खेत से 844 गांजे के पौधे जब्त किए हैं। आरोपी ने सामान्य फसल अरहर और चेंच भाजी के बीच गांजे के पौधे उगाकर पुलिस की नजरों से बचाने की कोशिश की थी। पुलिस ने मामले में किसान सुभाष कोरेटी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के भुरसातरहूल गांव में एक किसान के करीब एक एकड़ खेत में अवैध रूप से गांजे की खेती किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल खेत में दबिश दी। मौके पर अरहर और चेंच भाजी की फसल के बीच गांजे के पौधे उगे हुए मिले।

पुलिस ने खेत से कुल 844 गांजे के पौधे जब्त किए हैं। जब्त गांजे के पौधों का कुल वजन करीब 8.50 किलोग्राम बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4.25 लाख रुपये है।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने मारी दबिश

SDOP शेर बहादुर सिंह ठाकुर के मुताबिक, पुलिस को अवैध गांजा खेती की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम ने बिना देरी किए खेत में दबिश दी और सामान्य फसल के बीच छिपाकर की जा रही गांजा खेती का खुलासा किया।

पुलिस ने आरोपी किसान सुभाष कोरेटी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

गांजा खेती के पीछे नेटवर्क की जांच

पुलिस की कार्रवाई अब सिर्फ खेत से गांजे के पौधे जब्त करने तक सीमित नहीं है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेती के पीछे कौन लोग शामिल हैं, इसकी फसल कहां खपाई जानी थी और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या है।

पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। अवैध मादक पदार्थों की खेती और तस्करी से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।:::


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.