CG | Mon, 24 August 2026

No Ad Available

CG NEWS : 15 मिनट के लिए बाइक मांगकर ले गया, 7 महीने बाद गिरफ्तार, पहचान वालों से वाहन लेकर हो जाता था फरार

24 Aug 2026 | WEENEWS DESK | 854 views
CG NEWS : 15 मिनट के लिए बाइक मांगकर ले गया, 7 महीने बाद गिरफ्तार, पहचान वालों से वाहन लेकर हो जाता था फरार

बिलासपुर। CG NEWS : जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में पहचान के व्यक्ति से मोटरसाइकिल मांगकर फरार होने वाले आरोपी दानू मसीह को गिरफ्तार किया गया है। मुढ़ीपार निवासी कामदास मानिकपुरी ने शिकायत में बताया था कि 31 जनवरी 2026 को वह परसदा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बबलू गैरेज में काम कर रहा था, तभी गांव का दानू मसीह जरूरी काम का हवाला देकर उसकी हीरो एचएफ डीलक्स बाइक क्रमांक CG 10 BT 0191 करीब 15 मिनट के लिए मांगकर ले गया था, लेकिन इसके बाद बाइक वापस नहीं की।

शिकायत के बाद तलाश शुरू की गई तो आरोपी के खिलाफ बलौदाबाजार जिले के भाटापारा थाना क्षेत्र में भी मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया। लगातार तलाश के बाद चकरभाठा की टीम ने 23 अगस्त को दानू मसीह को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बाइक अपने पास होने की जानकारी दी, जिसके बाद शिकायतकर्ता की बाइक के साथ एक अन्य मोटरसाइकिल भी उसके कब्जे से बरामद की गई। दोनों वाहनों को जब्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.