CG | Sat, 13 December 2025

No Ad Available

CG Naxal Breaking : सुकमा मुठभेड़ अपडेट: दो महिला समेत तीन इनामी नक्सली ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद

16 Nov 2025 | WEENEWS DESK | 22 views
CG Naxal Breaking : सुकमा मुठभेड़ अपडेट: दो महिला समेत तीन इनामी नक्सली ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद
डॉ सैयद फारूख अली, सुकमा। CG Naxal Breaking : जिले के तुमालपाड़ जंगल और पहाड़ी इलाके में शनिवार को जिला रिज़र्व गार्ड (DRG) और माओवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में कुल तीन माओवादी मार गिराए गए। मारे गए नक्सलियों में जनमिलिशिया कमांडर एवं स्नाइपर स्पेशलिस्ट माड़वी देवा भी शामिल है। वहीं दो महिला माओवादी के शव भी घटनास्थल से बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि थाना भेज्जी एवं चिंतागुफा के सीमावर्ती क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की विश्वसनीय सूचना पर DRG की टीमें 16 नवंबर की सुबह सर्च ऑपरेशन पर निकली थीं। सर्चिंग के दौरान माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद रुक-रुककर लगभग पूरे दिन मुठभेड़ चलती रही।
मारे गए माओवादी कैडरों की पहचान
1.माड़वी देवा — जनमिलिशिया कमांडर, स्नाइपर स्पेशलिस्ट, कोंटा एरिया कमेटी सदस्य
इनाम राशि : ₹5 लाख
2.पोड़ियम गंगी — CNM कमांडर, कोंटा एरिया कमेटी
इनाम राशि : ₹5 लाख
3.सोड़ी गंगी — किस्टाराम एरिया कमेटी सदस्य
इनाम राशि : ₹5 लाख
DRG जवानों ने मुठभेड़ स्थल से .303 राइफल, BGL लॉन्चर, गोला-बारूद और अन्य नक्सली सामग्री भी बरामद की है।
आईजी बस्तर का बयान : माओवाद अंतिम चरण में
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पट्टलिंगम ने कहा कि बस्तर में माओवाद अपने अंतिम दौर में पहुँच चुका है। हिंसा के मार्ग पर चल रहे माओवादी अब तेजी से कमजोर हो रहे हैं और सरकार की पुनर्वास नीति ही उनका एकमात्र विकल्प बचा है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में बस्तर रेंज में Central Committee, DKSZC और PLGA से जुड़े कुल 233 माओवादी अब तक मारे जा चुके हैं, जो माओवाद की निर्णायक पराजय का प्रमाण है।
सघन सर्चिंग जारी
मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में DRG, बस्तर फाइटर्स, CRPF और अन्य सुरक्षा बल व्यापक सर्चिंग कर रहे हैं।
पुलिस ने कहा है कि ऑपरेशन पूर्ण होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट अलग से जारी की जाएगी।

The post CG Naxal Breaking : सुकमा मुठभेड़ अपडेट: दो महिला समेत तीन इनामी नक्सली ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद appeared first on Grand News.

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.