CG | Sat, 09 May 2026

No Ad Available

CG CRIME NEWS: 40 लाख की चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, सूने घरों को बनाता था निशाना… पुलिस ने बरामद किए लाखों के जेवर

08 May 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 11 views
CG CRIME NEWS: 40 लाख की चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, सूने घरों को बनाता था निशाना… पुलिस ने बरामद किए लाखों के जेवर

महासमुंद। CG CRIME NEWS: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में लगातार हो रही चोरी की वारदातों के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो सूने मकानों की रेकी कर लाखों के जेवर पार करता था। आरोपी की पहचान पंचराम उर्फ पंचु निषाद (38) निवासी चंदली थाना चंद्रपुर जिला सक्ती के रूप में हुई है।

मामले की शुरुआत तब हुई जब बगारपाली निवासी ओमप्रकाश ठाकुर ने 27 अप्रैल 2026 को घर से करीब 40 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान वाहन चेकिंग में पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, जिसने पूछताछ में चोरी की कई वारदातें कबूल कर लीं।

पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले भी दुर्ग, जांजगीर-चांपा समेत कई जिलों में चोरी के मामलों में जेल जा चुका है और इलाज के बहाने न्यायिक रिमांड से फरार भी हो चुका था। आरोपी बेहद शातिर तरीके से चोरी करता था। वह ऐसे घरों को निशाना बनाता था जहां निर्माण कार्य चल रहा हो, बाहर ईंट-गिट्टी पड़ी हो और घर में केवल बच्चे या बुजुर्ग मौजूद हों।

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर: कम कीमत में छड़-सीमेंट दिलाने का झांसा देकर घरों की करता था रेकी, फिर मौका पाकर ज्वेलरी कर देता था पार

आरोपी सस्ते में छड़-सीमेंट दिलाने का झांसा देकर घर में घुसता और मौका मिलते ही जेवर चोरी कर फरार हो जाता था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 20 से ज्यादा चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। चोरी के जेवर वह विभिन्न ज्वेलरी दुकानों में बेच देता था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई ज्वेलरी संचालकों से भी चोरी का सामान जब्त किया है और अन्य कारोबारियों की भूमिका की जांच जारी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 63.30 ग्राम सोने के आभूषण, 2 किलो 585 ग्राम चांदी के जेवर, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन समेत कुल 32 लाख 38 हजार 900 रुपये का मशरूका बरामद किया है।

JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.