CG | Thu, 20 August 2026

No Ad Available

CG CRIME NEWS : अहाता में काम करने वाले युवक को नशेड़ी ने बेरहमी से पीटा, सिर, सीने और गुप्तांग में आई गंभीर चोटें, इलाज के दौरान मौत

20 Aug 2026 | WEENEWS DESK | 1022 views
CG CRIME NEWS : अहाता में काम करने वाले युवक को नशेड़ी ने बेरहमी से पीटा, सिर, सीने और गुप्तांग में आई गंभीर चोटें, इलाज के दौरान मौत

दुर्ग। CG CRIME NEWS : जिले के पाटन में बुधवार को शराब दुकान के सामने युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में गंभीर रूप से घायल 22 वर्षीय रुपेश वर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। रुपेश ग्राम फुंडा का रहने वाला था और पाटन शराब दुकान के अहाते में काम करता था।

जानकारी के अनुसार, रुपेश शराब दुकान के अहाते में काम कर रहा था। इसी दौरान एक युवक अपने पिता के साथ शराब दुकान पहुंचा। किसी बात को लेकर उसका रुपेश से विवाद हो गया। आरोप है कि युवक रुपेश को शराब दुकान के पास स्थित नर्सरी की ओर ले गया और वहां करीब आधे घंटे तक उसके साथ मारपीट की।

मारपीट में रुपेश के सिर, सीने और गुप्तांग में गंभीर चोटें आईं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने मारपीट रोकने की कोशिश की थी या नहीं।

112 की टीम घायल को अस्पताल ले गई

पाटन थाना प्रभारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने पर 112 की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायल रुपेश को पाटन अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे घर ले गए।

कुछ समय बाद रुपेश की तबीयत फिर बिगड़ गई। परिजन उसे दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

चीचा निवासी युवक पर संदेह

पुलिस के अनुसार, मारपीट करने वाले संदिग्ध युवक को ग्राम चीचा का निवासी बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने उसके नशे का आदी होने की बात कही है। घटना के समय भी उसके नशे में होने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

संदिग्ध युवक थाने में, पुलिस कर रही जांच

थाना प्रभारी ने बताया कि 112 की टीम संदिग्ध युवक को पाटन थाने लेकर पहुंची है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मारपीट की वजह क्या थी, घटना में और कौन लोग शामिल थे और रुपेश की मौत किन चोटों के कारण हुई, इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp