CG | Thu, 15 October 2026

No Ad Available

CG Crime: 11 केवी सिल्वर तार चोरी का खुलासा, 450 किलो तार समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

27 Sep 2026 | WEENEWS DESK | 1035 views
CG Crime: 11 केवी सिल्वर तार चोरी का खुलासा, 450 किलो तार समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा । CG Crime: शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में 11 केवी सिल्वर विद्युत तार चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी में शामिल आरोपियों और चोरी का तार खरीदने वाले कबाड़ी समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 450 किलो चोरी का तार और वारदात में इस्तेमाल बोलेरो पिकअप वाहन बरामद किया गया है। बरामद माल की कुल कीमत करीब 4 लाख 85 हजार रुपये बताई जा रही है।

मामला ग्राम कुरियारी डोंगाघाट से कुरियारी मुख्य मार्ग का है, जहां एक पोल्ट्री फार्म में बिजली कनेक्शन के लिए 11 खंभों पर 11 केवी सिल्वर तार बिछाया गया था। 25 सितंबर की सुबह पोल्ट्री फार्म संचालक ने देखा कि खंभों से करीब 450 किलो तार गायब है। शिकायत पर शिवरीनारायण पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

एसपी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान बोलेरो पिकअप से चोरी की वारदात को अंजाम देने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने वाहन चालक अविनाश थवाईत उर्फ मोटू को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में चोरी का तार रायपुर के उरकुरा स्थित सृष्टि मेटालिक में बेचने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने चोरी का तार खरीदने वाले पप्पू कोल को भी गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से पूरा 450 किलो तार बरामद किया।

मामले में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.