CG | Mon, 31 August 2026

No Ad Available

CG Crime : रायपुर में देर रात खूनी वारदात, 22 साल के युवक की हत्या; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

31 Aug 2026 | WEENEWS DESK | 1051 views
CG Crime : रायपुर में देर रात खूनी वारदात, 22 साल के युवक की हत्या; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस



रायपुर। Raipur Crime News: राजधानी रायपुर में अपराध का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अश्वनी नगर स्थित गौसिया मस्जिद के पास रविवार देर रात एक युवक की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दो अज्ञात हमलावरों ने युवक पर धारदार हथियार से हमला किया। घनी आबादी वाले इलाके में हुई इस वारदात के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

विवाद के बाद युवक पर हमला

जानकारी के मुताबिक, घटना अश्वनी नगर में गौसिया मस्जिद के पास की है। बताया जा रहा है कि युवक का दो लोगों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद दोनों आरोपियों ने युवक पर हमला कर दिया।

हमलावरों से बचने के लिए युवक ने एक्टिवा से वहां से निकलने की कोशिश की, लेकिन उसकी स्कूटी नाली में फंस गई। इसके बाद वह सड़क पर गिर गया। आरोप है कि पीछा कर रहे दोनों हमलावरों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।

मृतक की पहचान डंगनिया निवासी 22 वर्षीय अहमद खान के रूप में हुई है।

अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए।

आरोपियों की तलाश में CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

हत्या के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस अब उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

युवक के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुरानी रंजिश या विवाद बनी हत्या की वजह?

फिलहाल हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वारदात पुरानी रंजिश का नतीजा थी या फिर मौके पर हुए किसी विवाद के बाद हत्या की गई। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद घटना की पूरी तस्वीर सामने आएगी।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.