CG | Wed, 21 October 2026

No Ad Available

CG CRIME : दशहरे की रात पति ने की पत्नी की हत्या, वारदात के बाद फरार आरोपी की तलाश जारी

21 Oct 2026 | WEENEWS DESK | 793 views
CG CRIME : दशहरे की रात पति ने की पत्नी की हत्या, वारदात के बाद फरार आरोपी की तलाश जारी

सरगुजा। CG CRIME : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में दशहरे की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम पंचायत केपी में पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पति आलोक गिरी पर अपनी पत्नी मानमती की हत्या करने का आरोप है। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में हुए विवाद और मारपीट के दौरान इस वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि, हत्या के पीछे की असल वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

घटना के बाद से आरोपी पति फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं, कोतवाली पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के साथ ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

दशहरे की देर रात हुई इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही वारदात से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.