CG | Sat, 08 August 2026

No Ad Available

CG Crime : अवैध महुआ शराब पर बड़ा एक्शन, पुलिस ने चार आरोपियों को धरदबोचा

03 Apr 2026 | WEENEWS DESK | 103 views
CG Crime : अवैध महुआ शराब पर बड़ा एक्शन, पुलिस ने चार आरोपियों को धरदबोचा

महासमुंद। CG Crime : जिले में अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए एक साथ कई जगहों पर दबिश दी है। एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स के साथ सरायपाली, बागबाहरा, बुंदेली और खल्लारी पुलिस ने 5 ठिकानों पर कार्रवाई की।

इस दौरान कुल 55 लीटर महुआ शराब और 18 लीटर देशी प्लेन शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 11 हजार 800 रुपये बताई जा रही है। वहीं खल्लारी के कुर्रुभाटा जंगल और बुंदेली क्षेत्र में बड़ी मात्रा में महुआ पास को मौके पर ही नष्ट किया गया।

पुलिस ने इस कार्रवाई में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि 15 दिसंबर 2025 से चल रहे इस अभियान में अब तक 12 लाख 78 हजार रुपये से ज्यादा की शराब जब्त की जा चुकी है, और सैकड़ों लोगों पर कार्रवाई हो चुकी है।

 


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.