रायपुर। CG BREAKING: रायपुर के टैगोर नगर स्थित न्यू दिल्ली स्वीट्स में मिठाई के अंदर मच्छर मिलने का मामला सामने आया है। ग्राहक ने मिठाई में मच्छर मिलने का दावा करते हुए इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसके बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और दुकान की हाइजीन व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
ग्राहक का आरोप है कि मिठाई में कीड़े मिलने की यह पहली घटना नहीं है, बल्कि इससे पहले भी मिठाई में कीड़े निकल चुके हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
त्योहारी सीजन में मिठाइयों की खरीदारी बढ़ जाती है। ऐसे में मिठाई की दुकानों पर साफ-सफाई, खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता बनाए रखना बेहद जरूरी है। अब देखना होगा कि संबंधित खाद्य विभाग की ओर से इस मामले में क्या कार्रवाई की जाती है।
The post CG BREAKING: त्योहारी सीजन में मिठाई की गुणवत्ता पर उठे सवाल, न्यू दिल्ली स्वीट्स की मिठाई में निकला मच्छर appeared first on Grand News.