रायगढ़।CG Breaking : छत्तीसगढ़ में लगातार अवैध अफीम की खेती के मामले सामने आ रहे हैं। रायगढ़ के तमनार के बाद अब सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार लैलूंगा क्षेत्र के नवीन घटगांव में भी अफीम की खेती मिलने से हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुटी है। लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में अफीम की खेती मिलने से यह सवाल उठने लगे हैं कि आखिर यह अवैध कारोबार कब से और कितने बड़े स्तर पर संचालित हो रहा है।
आखिर कौन है असली मास्टरमाइंड?
रायगढ़ के अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों में अफीम की खेती का मिलना पुलिस और खुफिया विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। यह सवाल तेजी से उठ रहे हैं कि आखिर यह अवैध कारोबार कब से और किसके संरक्षण में संचालित हो रहा है? क्या रायगढ़ अब नशे की सप्लाई का नया हब बनता जा रहा है? फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है, और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।