अम्बिकापुर। CG Breaking : शहर के अंबेडकर चौक में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यहां स्थित दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते इसने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
लाखों का सामान जलकर खाक
मिली जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत एक दुकान से हुई जिसने तेजी से फर्नीचर शोरूम और ऑटो पार्ट्स की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण आगजनी में दुकानदारों का लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो चुका है।
घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुँच चुकी हैं। पिछले 2 घंटों से आग पर काबू पाने का प्रयास निरंतर जारी है, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज हैं कि बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।