CG | Fri, 13 February 2026

No Ad Available

CG Breaking : भारी हथियार के साथ लाखों के इनामी 7 नक्सली करेंगे सरेंडर 

07 Nov 2025 | JAY SHANKAR PANDEY | 55 views
CG Breaking : भारी हथियार के साथ लाखों के इनामी 7 नक्सली करेंगे सरेंडर 

CG Breaking : जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। उदन्ती एरिया कमेटी से जुड़े सात सक्रिय नक्सलियों ने शुक्रवार को गरियाबंद में आत्मसमर्पण किया है। बताया जा रहा है कि ये सभी नक्सली शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति और गरियाबंद पुलिस की लगातार अपील से प्रभावित होकर मुख्यधारा में लौटे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, आत्मसमर्पण के लिए ये सभी नक्सली जंगल से निकलकर गरियाबंद पहुंचे, जहां पुलिस अधिकारियों के सामने उन्होंने औपचारिक रूप से आत्मसमर्पण किया। नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का संकल्प लिया है।

समर्पण के लिए जाने वाले के उदंती एरिया कमांडर सुनील, सचिव एरिना जिन पर 8-8 लाख के इनाम घोषित है। इनके साथ कमेटी मेंबर लुद्रों,विद्या, नंदिनी,मलेश जिन पर 5-5 लाख के इनाम घोषित है। इसके अलावा 1 लाख इनामी कांती समर्पण के लिए निकले हैं। इनके पास 1 एस एल आर, 3 इंसास, एक सिंगल शॉट हुथियार मौजूद है।

इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज और गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।

यह आत्मसमर्पण जिला पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, जो गरियाबंद क्षेत्र में शांति स्थापना और नक्सल गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की सशक्त रणनीति का परिणाम है।

JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.