CG | Fri, 13 February 2026

No Ad Available

CG Accident Breaking : तेज रफ्तार यात्री बस पलटी, महिला की मौत, कई घायल

18 Sep 2025 | JAY SHANKAR PANDEY | 39 views
CG Accident Breaking : तेज रफ्तार यात्री बस पलटी, महिला की मौत, कई घायल

कांसाबेल। CG Accident Breaking : जशपुर जिले के कांसाबेल में बस पलटने से दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। कांसाबेल फरसाबहार मार्ग पर टांगरगांव कृष्णानगर से आगे बरजोर मोड़ के पास एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कुसुमताल निवासी इग्नेशिया मिंज की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य 4 यात्री घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, बस क्रमांक CG 15 एफ 5028 में कुल 23 यात्री सवार थे, जो फरसाबहार से अंबिकापुर जा रही थी। इसी दौरान कांसाबेल फरसाबहार मार्ग पर टांगरगांव कृष्णानगर से आगे बरजोर मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कुसुमताल निवासी इग्नेशिया मिंज की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं अन्य 4 यात्री घायल हो गए हैं। मृतिका फरसाबहार से कांसाबेल आ रही थी।

घटना के बाद चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। फ़िलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।



JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.