बिलासपुर। CG ACCIDENT: बिलासपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक के पास तेज रफ्तार यात्री बस की चपेट में आने से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ बाइक से रोजी-मजदूरी करने तिफरा जा रही थी। इसी दौरान महाराणा प्रताप चौक के पास तेज रफ्तार यात्री बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बच सकी।
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने हादसे के कारणों और बस चालक की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।