CG | Sun, 13 September 2026

No Ad Available

CG Accident : बहन को तीज पर मायके लाने गए भाई और बहन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर

13 Sep 2026 | WEENEWS DESK | 710 views
CG Accident : बहन को तीज पर मायके लाने गए भाई और बहन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर

धमतरी। CG Accident : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में तीजा त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। बहन को तीजा के मौके पर मायके लाने गए भाई और बहन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना पुरूर थाना क्षेत्र की है। बड़े गौरी गांव निवासी दामेश्वर सिन्हा शनिवार को अपनी बहन नीता सिंह को तीजा के लिए लेने मोखा गांव पहुंचे थे। दोनों बाइक से वापस बड़े गौरी लौट रहे थे। इसी दौरान पुरूर के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में दामेश्वर और नीता गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश कर रही है। हादसे की वजह की भी जांच की जा रही है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.