कोंडागांव।छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में बुधवार को पुलिस ने रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप किया था। यह मामला मर्दापाल थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यह मामला 12 अगस्त का है। 16 साल के लड़की के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया था कि चम्पू नाग (23) ने शादी का झांसा दिया। मना करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64, 65(2), 351(3), 126(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया। बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।