CG | Fri, 21 August 2026

No Ad Available

Celebrity Wedding: अर्जुन रामपाल ने गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से रचाई शादी, सात साल के रिश्ते के बाद लिया बड़ा फैसला

21 Aug 2026 | WEENEWS DESK | 740 views
Celebrity Wedding: अर्जुन रामपाल ने गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से रचाई शादी, सात साल के रिश्ते के बाद लिया बड़ा फैसला

मुंबई। Celebrity Wedding: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ शादी कर ली है। दोनों ने शुक्रवार को गोवा में शादी रजिस्टर कराई। जानकारी के मुताबिक, नॉर्थ गोवा के मापुसा स्थित सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में दोनों ने यूनिफॉर्म सिविल कोड के तहत अपनी शादी दर्ज कराई। इस दौरान उनके करीबी दोस्त भी मौजूद रहे।

बताया जा रहा है कि अर्जुन और गैब्रिएला करीब सात साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों शुक्रवार शाम करीब 4 बजे कैजुअल कपड़ों में रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे। स्थानीय नियमों के तहत शादी के लिए 15 दिन का नोटिस जरूरी होता है, लेकिन कोर्ट की अनुमति से इस अवधि को कम कराया गया। शादी का सर्टिफिकेट 15 दिन बाद जारी किया जाएगा।

गैब्रिएला दक्षिण अफ्रीका की नागरिक हैं और अर्जुन के साथ पणजी के पास सुक्कोरो गांव में रहती हैं। दोनों के दो बेटे भी हैं। उनके बड़े बेटे आरिक का जन्म 2019 में, जबकि छोटे बेटे आराव का जन्म 2023 में हुआ था। गैब्रिएला मॉडल और फैशन डिजाइनर हैं।

अर्जुन रामपाल की पहली शादी

अर्जुन रामपाल की इससे पहले सुपरमॉडल मेहर जेसिया से शादी हुई थी। दोनों ने 1998 में शादी की थी और उनकी दो बेटियां महिका और मायरा हैं। साल 2018 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था और 2019 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद अर्जुन और गैब्रिएला का रिश्ता लगातार चर्चा में रहा।

 

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp