दिल्ली। Breaking News: लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में शुक्रवार को बम होने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। यह विमान करीब 180 यात्रियों को लेकर सुबह 10:45 बजे उड़ान भरने वाला था, लेकिन रवाना होने से ठीक पहले चालक दल को बम की धमकी की जानकारी मिली। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर फ्लाइट को एप्रन पर ही रोक दिया गया। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां और बम निरोधक दल मौके पर पहुंच गए और फ्लाइट की गहन तलाशी शुरू की गई। शुरुआती जांच में धमकी झूठी प्रतीत हुई, लेकिन एहतियात के तौर पर सभी सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया गया।
जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट के टॉयलेट में एक टिशू पेपर मिला था, जिस पर “बम” लिखा हुआ था। इसके बाद विमान में हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं. फ्लाइट की पूरी तलाशी ली गई, लेकिन जांच के दौरान कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अधिकारियों ने बताया कि यह धमकी झूठी निकली। फिलहाल मामले की जांच और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं जारी हैं।