CG | Sat, 17 October 2026

No Ad Available

Blue Water Case: 50 घंटे बाद भी आदिल खान का नहीं मिला सुराग, ब्लू वाटर में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

21 Aug 2026 | WEENEWS DESK | 774 views
Blue Water Case: 50 घंटे बाद भी आदिल खान का नहीं मिला सुराग, ब्लू वाटर में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रायपुर। Blue Water Case: राजधानी रायपुर के ब्लू वाटर में डूबे युवक आदिल खान का 50 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। आदिल अपने तीन दोस्तों के साथ ब्लू वाटर घूमने पहुंचा था। नहाने के दौरान वह पानी के एक छोर से दूसरे छोर की ओर जाने लगा, इसी दौरान वह गहरे पानी में डूबता नजर आया।

घटना के बाद से पुलिस प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। बताया जा रहा है कि ब्लू वाटर की गहराई करीब 400 फीट तक है। रेस्क्यू टीम अब तक करीब 60 फीट गहराई तक पानी के अंदर तलाश कर चुकी है, लेकिन आदिल का कोई पता नहीं चल पाया है।

रेस्क्यू टीम लगातार अलग-अलग हिस्सों में युवक की तलाश कर रही है। वहीं मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम भी मौजूद है और पूरे अभियान की निगरानी की जा रही है। 50 घंटे बीत जाने के बाद भी युवक का पता नहीं चलने से परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.