CG | Wed, 04 March 2026

No Ad Available

बिलासपुर के मैरियट होटल में सजेगा विस्तार न्यूज का मंच: डिप्टी सीएम अरुण साव करेंगे हस्तियों का सम्मान

04 Jan 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 120 views
बिलासपुर के मैरियट होटल में सजेगा विस्तार न्यूज का मंच: डिप्टी सीएम अरुण साव करेंगे हस्तियों का सम्मान

बिलासपुर। न्यायधानी के कोर्टयार्ड बाय मैरियट होटल में देश के उभरते न्यूज़ चैनल विस्तार न्यूज़ की ओर से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस खास आयोजन में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम का मुख्य मकसद बिलासपुर के विकास पर चर्चा करना और शहर की नामी हस्तियों का सम्मान करना है। पिछले 16 महीनों में मीडिया जगत में अपनी खास पहचान बना चुके विस्तार न्यूज़ के इस आयोजन को लेकर पूरे शहर के प्रबुद्धजनों और पत्रकारों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

इस गरिमामय समारोह में विस्तार न्यूज़ के एडिटर इन चीफ और देश के जाने-माने पत्रकार ज्ञानेंद्र तिवारी के साथ ग्रुप एडिटर बृजेश राजपूत भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। आयोजन के दौरान समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही मंच पर बिलासपुर के भविष्य और यहाँ होने वाले विकास कार्यों को लेकर मंथन होगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए विस्तार न्यूज़ के बिलासपुर ब्यूरो चीफ आशीष दुबे पूरी टीम के साथ मोर्चा संभाले हुए हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों का लंबा अनुभव है।


प्रेस क्लब की टीम का भी होगा सम्मान


आयोजन में पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी हस्तियों को भी मंच दिया जा रहा है। कार्यक्रम में बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा और दिलीप अग्रवाल सहित उनकी पूरी टीम को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। ब्यूरो चीफ आशीष दुबे ने बताया कि यह कार्यक्रम बिलासपुर की प्रगति को एक नया मंच देने की कोशिश है जिसमें शहर के गणमान्य नागरिक और बुद्धिजीवी हिस्सा लेंगे।


कम समय में बनाई पहचान


देश के मीडिया जगत में विस्तार न्यूज़ ने बीते 16 महीनों के भीतर अपनी निष्पक्ष और सटीक खबरों के दम पर एक अलग मुकाम हासिल किया है। यही वजह है कि बिलासपुर में होने वाले इस बड़े आयोजन की चर्चा हर तरफ हो रही है। कार्यक्रम में सुरक्षा और बैठक व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि मेहमानों को किसी तरह की असुविधा न हो।

JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Latest

Join WhatsApp