CG | Mon, 20 July 2026

No Ad Available

बिजली कंपनी की मनमानी से उबल रहा सिहोरा, बिना सूचना रोज घंटों गुल हो रही बिजली

28 Jun 2026 | प्रशांत बाजपेई | 398 views
बिजली कंपनी की मनमानी से उबल रहा सिहोरा, बिना सूचना रोज घंटों गुल हो रही बिजली

बिजली कंपनी की मनमानी से उबल रहा सिहोरा, बिना सूचना रोज घंटों गुल हो रही बिजली


बिल का मैसेज समय पर, लेकिन कटौती की सूचना गायब; उमस और गर्मी में तीन-तीन घंटे की अघोषित बिजली बंदी से उपभोक्ताओं में आक्रोश


सिहोरा।


नगर में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है। वार्ड क्रमांक-1 मनसकरा, वार्ड क्रमांक-8 ब्राम्हणनपुरा सहित शहर के कई वार्डों में प्रतिदिन बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों बिजली बंद की जा रही है। सुबह 8 बजे से लेकर करीब 11 बजे तक लगातार बिजली गुल रहने से आमजन को उमस भरी गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली कंपनी न तो कटौती का कोई मैसेज भेज रही है और न ही पूर्व सूचना जारी कर रही है। जबकि बिजली बिल जमा करने संबंधी संदेश समय पर मोबाइल पर पहुंच जाते हैं। लोगों का कहना है कि यदि निर्धारित मेंटेनेंस के नाम पर बिजली बंद की जा रही है तो इसकी जानकारी पहले दी जानी चाहिए।

निवासियों ने बताया कि 15 जून तक ही मेंटेनेंस कार्य का समय निर्धारित रहता है, लेकिन वर्तमान में कहीं भी मेंटेनेंस कार्य नजर नहीं आ रहा। इसके बावजूद रोजाना तीन से चार घंटे बिजली बंद रखी जा रही है। लगातार पड़ रही तेज गर्मी और उमस के बीच अघोषित बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। नागरिकों ने बिजली कंपनी से पारदर्शी व्यवस्था अपनाने, कटौती की पूर्व सूचना जारी करने और अनावश्यक बिजली बंदी पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

प्रशांत बाजपेई
प्रशांत बाजपेई

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.