CG | Fri, 16 October 2026

No Ad Available

भानुप्रतापपुर में दो हादसों में 14 मवेशियों की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

21 Sep 2026 | WEENEWS DESK | 1074 views
भानुप्रतापपुर में दो हादसों में 14 मवेशियों की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर में बीती रात एवं रविवार सुबह हुए दो अलग-अलग हादसों में 14 मवेशियों की मौत हो गई। पहली घटना भैंसाकन्हार के पास हुई, जहां रेलवे ट्रैक पार करते समय 10 मवेशी ट्रेन की चपेट में आ गए। वहीं दूसरी घटना रविवार सुबह 5 बजे भानुप्रतापपुर के मुख्य चौक पर हुई, जहां तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने चार मवेशियों को कुचल दिया। दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में मवेशियों की सुरक्षा और सड़क-रेलवे ट्रैक के आस-पास उनकी आवाजाही को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

भैंसाकन्हार के पास देर रात रेलवे ट्रैक पर मवेशियों का झुंड ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में 10 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि मृत मवेशी स्थानीय पशुपालक रमेश उइके की थी। घटना की जानकारी मिलते ही भानुप्रतापपुर एसडीएम गंगाधर वाहिले अपनी टीम के साथ एवं पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर और कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर सभी मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम किया करवाया गया। प्रशासन की ओर से पशुपालक को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की कार्रवाई भी की जा रही है। वहीं दूसरी घटना भानुप्रतापपुर के मुख्य चौक में आज रविवार सुबह करीब 5 बजे एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से चार मवेशियों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

पशुपालक रमेश उइके का कहना है कि गांव के पास रेलवे ट्रैक के दोनों ओर लंबा मोड़ है। उनका आरोप है कि इस मोड़ के कारण कई बार ट्रेन अचानक दिखाई देती है. ट्रेन चालक के हॉर्न नहीं बजाने की वजह से आस-पास चर रही मवेशियों और पशुपालकों को ट्रेन के आने का समय पर पता नहीं चल पाता है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.