झुग्गी बस्ती में सावित्री जगत के साथ महिलाओं ने झालमुड़ी खाकर दी एक दूसरे को जीत की बधाई
रायपुर । पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत से पूरे देश में उत्साह का माहौल है। विशेषकर पश्चिम बंगाल में पार्टी के शानदार प्रदर्शन ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जोश भर दिया है।
इसी उत्साह के क्रम में राजधानी रायपुर की झुग्गी बस्तियों में भाजपा नेत्री सावित्री जगत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने अनोखे अंदाज में जीत का जश्न मनाया। सभी ने पारंपरिक “झालमुड़ी” का स्वाद लेते हुए एक-दूसरे को जीत की बधाई दी और जनता का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सावित्री जगत ने कहा यह जीत देश की जनता के विश्वास, प्रधानमंत्री के नेतृत्व और पार्टी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा गरीब, वंचित और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिला कार्यकर्ता एवं युवा शामिल हुए।
