CG | Wed, 04 March 2026

No Ad Available

भाजपा जबलपुर जिला ग्रामीण की नई कार्यकारिणी घोषित, सिहोरा को मिली विशेष तवज्जो

25 Sep 2025 | प्रशांत बाजपेई | 1128 views
भाजपा जबलपुर जिला ग्रामीण की नई कार्यकारिणी घोषित, सिहोरा को मिली विशेष तवज्जो

भाजपा जबलपुर जिला ग्रामीण की नई कार्यकारिणी घोषित, सिहोरा को मिली विशेष तवज्जो


राजेश दहिया जिला महामंत्री, अनुपम सराफ एवं पुष्पराज बघेल जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, नीलमणि बाजपेई (नीलू) जिला सहकोषाध्यक्ष


सिहोरा


लंबे समय से कार्यकारिणी की घोषणा का इंतजार कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए शुक्रवार को खुशखबरी आई। भारतीय जनता पार्टी जबलपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल ने नई कार्यकारिणी घोषित की। जिसमें सिहोरा को विशेष तवज्जो दी गई है। इस निर्णय से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष देखा गया।


मुख्य नियुक्तियाँ:


राजेश दहिया – जिला महामंत्री


अनुपम सराफ – जिला उपाध्यक्ष


पुष्पराज बघेल – जिला उपाध्यक्ष


नीलमणि बाजपेई (नीलू) – जिला सहकोषाध्यक्ष


स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सिहोरा के कार्यकर्ताओं ने भी इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाग लिया और अपने सहयोग एवं उत्साह का प्रदर्शन किया।


भाजपा नेताओं ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी के गठन से पार्टी की नीतियों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा और ग्रामीण विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

प्रशांत बाजपेई
प्रशांत बाजपेई

Latest

Join WhatsApp