CG | Fri, 27 February 2026

No Ad Available

Arang News : शिक्षा की समीक्षा: संयुक्त सचिव ने आरंग के स्कूलों में विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, स्मार्ट क्लास और सुरक्षा व्यवस्था को सराहा

27 Feb 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 2 views
Arang News : शिक्षा की समीक्षा: संयुक्त सचिव ने आरंग के स्कूलों में विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, स्मार्ट क्लास और सुरक्षा व्यवस्था को सराहा

आरंग। Arang News : शिक्षा की गुणवत्ता और अत्याधुनिक सुविधाओं को जमीन पर परखने के लिए बुधवार को केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव (कोल इंडिया) और पीएम श्री स्कूलों के सेंट्रल नोडल अधिकारी असीम कुमार मोदी ( आई आर एस), आरंग प्रवास पर रहे। उन्होंने क्षेत्र के दो प्रमुख पीएम श्री स्कूलों—शासकीय अरुंधती उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय और शासकीय अवंती बाई लोधी स्कूल का गहन निरीक्षण व अध्ययन किया।

निरीक्षण के दौरान संयुक्त सचिव ने केवल कागजी समीक्षा नहीं की, बल्कि सूक्ष्म स्तर पर जाकर यह परखा कि स्कूलों को और किन संसाधनों की आवश्यकता है, उन्होंने डिजिटल शिक्षा की पहुँच, लर्निंग कॉर्नर की उपयोगिता, प्रयोगशालाओं की स्थिति और कंप्यूटरों की उपलब्धता पर विस्तृत चर्चा की।

निरीक्षण के मुख्य बिंदुओं में डिजिटल कंप्यूटर लैब और स्मार्ट क्लास के प्रभावी संचालन का जायजा लिया एवं स्वच्छता एवं पर्यावरण अंतर्गत स्वच्छता संसाधनों की उपलब्धता और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का क्रियान्वयन,सुरक्षा व्यवस्था,स्वास्थ्य परीक्षण तथा जिला प्रशासन से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ ही विद्यार्थियों के शत-प्रतिशत नामांकन और नियमितता सुनिश्चित करने पर जोर दिया तथा बुनियादी सुविधाएं खेल परिसर और अतिरिक्त कक्षाओं की आवश्यकता को रेखांकित किया।

संयुक्त सचिव असीम कुमार मोदी ने विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद कर शिक्षा के स्तर को परखा, उन्होंने प्राथमिक स्तर के बच्चों से पहाड़े सुने, पुस्तक वाचन करवाया वहीं पूर्व माध्यमिक स्तर के बच्चों से सामान्य व्यावहारिक प्रश्न पूछे। विद्यार्थियों के त्वरित और सही उत्तरों से वे काफी प्रभावित और प्रसन्न नजर आए। उन्होंने शिक्षकों की क्लास लेते हुवे शैक्षिक गुणवत्ता पर विस्तार से चर्चा कर शैक्षिक कैलेंडर के पालन एवं रोचक गतिविधि आधारित शिक्षण पर जोर दिया तथा सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने के निर्देश दिए।

इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय, डीएमसी अरुण शर्मा, एडीपीओ शिरीष तिवारी ,एपीसी समग्र प्रभारी विश्व रंजन मिश्रा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा, बीआरसीसी सुरेंद्र सिंह चंद्रसेन, एबीईओ लाखेश्वर रात्रे,राकेश सोनकर (समग्र शिक्षा ),सहित प्राचार्य संध्या बारीक, प्रधान पाठक अनुसुइया साहू एवं संकुल समन्वयक गण पोखन साहू,सुनील पटेल,धनंजय साहू,रोशन चंद्राकर,अभिषेक तिवारी,राजमोहन श्रीवास्तव,गिरिजा शंकर अग्रवाल एवं शैक्षिक समुदाय अरविंद वैष्णव,लोमेंश्वरी चंद्राकर,ऋषि पटेल ,आकाश विश्वास,मनोज शर्मा,युवराज मिश्रा,विक्की करमेले,राजपाल चंद्राकार आदि एवं पटवारी महेंद्र वर्मा,सुशील तिवारी आदि की उपस्थिति रही।

JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.