CG | Fri, 01 May 2026

No Ad Available

Arang News : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने जन्मदिन पर दी स्वास्थ्य की सौगात, निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में उमड़ा जनसैलाब

29 Mar 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 30 views
Arang News : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने जन्मदिन पर दी स्वास्थ्य की सौगात, निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में उमड़ा जनसैलाब

रायपुर। Arang News : छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के जन्मदिवस को इस बार सेवा और समर्पण के रूप में मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र की जनता को समर्पित निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर क्योरबे एवं श्री नारायणा हॉस्पिटल के सहयोग से आरंग के अरुंधती देवी स्कूल प्रांगण में आयोजन किया गया। शिविर प्रातः 9 से शुरू हुआ। जिसमें जनरल मेडीसीन, स्त्री, हड्डी, शिशु , दंत ,नेत्र व त्वचा रोग के विशेषज्ञ डाक्टर उपस्थित थे। इस अवसर पर आरंग के अलावा दूर दराज से सैकड़ों की संख्या में लोग शिविर का लाभ लेने पहुँचे। जिन्हें शिविर में निःशुल्क जांच, परामर्श के साथ- साथ दवाइयॉं भी उपलब्ध कराई गईं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है और शासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक नागरिक को समय पर और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध हो। इसी उद्देश्य से क्योरबे एवं श्री नारायणा हॉस्पिटल के सहयोग से इस शिविर का आयोजन किया गया है, जहां बी.पी., शुगर, ईसीजी जांच सहित विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया।

 

 

 

JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.