CG | Wed, 08 July 2026

No Ad Available

ARANG BREAKING : आरंग में किसानों का उग्र प्रदर्शन! NH-53 पर चक्काजाम, धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग

30 Jan 2026 | WEENEWS DESK | 97 views
ARANG BREAKING : आरंग में किसानों का उग्र प्रदर्शन! NH-53 पर चक्काजाम, धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग

ARANG BREAKING : राजधानी रायपुर के आरंग विधानसभा क्षेत्र के किसान धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर नेशनल हाईवे 53 पर चक्काजाम करने वाले हैं। रसनी टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में किसान पहुंच रहे हैं। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने भारी संख्या में बल तैनात किया है।

किसान, किसान नेता और कांग्रेस के कार्यकर्ता मिलकर पंजीकृत सभी किसानों के धान खरीदने की तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। मंचीय कार्यक्रम के बाद किसान हाईवे पर उतरकर चक्काजाम करेंगे। किसानों में प्रदेश सरकार के रवैए को लेकर भारी नाराजगी है।

किसानों का कहना है कि इस वर्ष सरकार ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने का नियम बनाया है, लेकिन लगभग 21% किसानों का धान सत्यापित होने के बावजूद टोकन जारी नहीं किया गया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों की प्रमुख मांगें हैं –

1. केंद्र सरकार द्वारा समर्थन मूल्य में की जाने वाली वृद्धि का लाभ किसानों को हर साल मिलना चाहिए।

2. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिल रहा, इसे बंद किया जाए।

3. सहकारी समितियों किसानों का जमा अमानत राशि पर ब्याज दिया जाए।

4. धान भराई की राशि सीधे किसानों के खाते में जमा की जाए।

5. धान खरीदी नीति में सुधार किया जाए।

किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें शीघ्र पूरी नहीं की गईं, तो वे उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।



WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.