CG | Tue, 28 July 2026

No Ad Available

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की तैयारी प्रारंभ

08 Sep 2025 | WEENEWS DESK | 120 views
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की तैयारी प्रारंभ

18 june

महासमुंद। आयुष विभाग, महासमुंद के तत्वावधान में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2025) के सफल आयोजन हेतु तैयारियां जोरों पर हैं। विभाग द्वारा जिलेभर में योग प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता कार्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं, जिनके अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न स्थानों पर योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिला आयुष अधिकारी ज्योति गजभिये ने जानकारी दी कि 15 जून 2025 से जिले के सभी 14 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों एवं विभाग से संबद्ध संस्थाओं में नियमित रूप से प्रभातकालीन योग सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। इन योग शिविरों में प्रशिक्षित योगाचार्यों द्वारा नागरिकों को योगासन, प्राणायाम, ध्यान एवं स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। योगा वेलनेस सेंटर, महासमुंद द्वारा जिला मुख्यालय स्थित संजय कानन उद्यान में प्रतिदिन प्रातः 6ः30 बजे से योग सत्र आयोजित किया जा रहा है, जिसमें शहरवासियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। ये सत्र पूर्णतः निःशुल्क हैं और सभी आयु वर्ग के लिए खुले हैं। इसके साथ ही, जिले की सभी 36 आयुष संस्थाएं “हरित योग“ और “योग संगम“ जैसी अभिनव पहल के माध्यम से पर्यावरणीय संरक्षण एवं सामूहिक योगाभ्यास को प्रोत्साहित कर रही हैं। हरित योग के अंतर्गत योग सत्रों के बाद पौधरोपण, स्वच्छता एवं पर्यावरण विषयक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं “योग संगम“ के तहत विभिन्न समुदायों, विद्यालयों एवं संगठनों को जोड़कर सामूहिक योग गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। जिला आयुष अधिकारी ने जिलेवासियों से 21 जून को आयोजित मुख्य योग समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि “योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं।



WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.