Agniveer Recruitment : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर है। ‘अग्निवीर भर्ती 2026’ के तहत देशभर में 25 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। यदि आप भी सेना की वर्दी पहनने का सपना देख रहे हैं, तो देर न करें क्योंकि आवेदन की अंतिम तिथि बेहद करीब है। योग्य उम्मीदवारों का चयन परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
अग्निवीर भर्ती 2026 के तहत देशभर से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती अभियान में 25 हजार से अधिक पदों को भरा जाएगा। इसमें जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क और ट्रेड्समैन जैसे कई पद शामिल हैं। यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर मानी जा रही है जो देश की सुरक्षा में योगदान देना चाहते हैं. भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से शुरू कर दी गई है और उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता
भर्ती के लिए पदों के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है:
GD: 10वीं पास (न्यूनतम 45% अंकों के साथ)।
टेक्निकल: 12वीं (साइंस स्ट्रीम) या 10वीं के साथ ITI डिप्लोमा।
क्लर्क: 12वीं पास (न्यूनतम 60% अंकों के साथ)।
ट्रेड्समैन: 8वीं या 10वीं पास युवा भी आवेदन के पात्र हैं।
आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया को कई चरणों में पूरा किया जाएगा.सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों भका फिजिकल फिटनेस टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। क्लर्क पद के लिए उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा।
कितना मिलेगा वेतन
अग्निवीर के रूप में चयनित उम्मीदवारों को पहले वर्ष लगभग 30000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। यह वेतन हर वर्ष बढ़ता रहेगा और चौथे वर्ष तक लगभग 40 हजार रुपये तक पहुंच जाएगा। वेतन का कुछ हिस्सा अग्निवीर फंड में जमा किया जाएगा, जो सेवा पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को एकमुश्त राशि के रूप में मिलेगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को बीमा और अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।
आवेदन कैसे करें
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
वेबसाइट पर जाकर नया रजिस्ट्रेशन करें।
रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म खोलें।
आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट आउट रखें।
RRB Group D Recruitment 2026 : रेलवे में 22,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई! जानें पूरी डिटेल