CG | Sat, 08 August 2026

No Ad Available

Actor Accident: सड़क हादसा, एक्टर आशीष विद्यार्थी और पत्नी रूपाली बरुआ घायल, वीडियो जारी कर दिया हेल्थ अपडेट

03 Jan 2026 | WEENEWS DESK | 109 views
Actor Accident: सड़क हादसा, एक्टर आशीष विद्यार्थी और पत्नी रूपाली बरुआ घायल, वीडियो जारी कर दिया हेल्थ अपडेट

गुवाहाटी। Actor Accident: गुवाहाटी के जू रोड इलाके में शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर आशीष विद्यार्थी और उनकी पत्नी रूपाली बरुआ मामूली रूप से घायल हो गए, जानकारी के अनुसार दोनों डिनर के बाद रेस्टोरेंट से निकलकर पैदल सड़क पार कर रहे थे तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी,

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मदद की और इमरजेंसी सेवाओं की सहायता से कपल को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, जबकि बाइक सवार को भी गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, आशीष विद्यार्थी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया कि वे और उनकी पत्नी दोनों सुरक्षित हैं और रिकवरी कर रहे हैं,

रूपाली बरुआ को एहतियातन मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है और उनकी हालत पूरी तरह स्थिर है, वहीं एक्टर ने कहा कि उन्हें सिर्फ हल्की चोटें आई हैं और वे सामान्य रूप से चल-फिर पा रहे हैं,

उन्होंने हादसे के बाद मदद करने वाले स्थानीय लोगों, इमरजेंसी रिस्पॉन्डर्स, अस्पताल के मेडिकल स्टाफ और चिंता जताने वाले फैंस का आभार जताते हुए यह भी बताया कि मोटरसाइकिल सवार को होश आ गया है, जिससे सभी ने राहत की सांस ली है।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.