CG | Fri, 13 February 2026

No Ad Available

नवधा रामायण केवल सुनने का नहीं, बल्कि आदर्शों को जीवन में उतारने का महाकाव्य: चंद्र प्रकाश सूर्या

18 Oct 2025 | JAY SHANKAR PANDEY | 133 views
नवधा रामायण केवल सुनने का नहीं, बल्कि आदर्शों को जीवन में उतारने का महाकाव्य: चंद्र प्रकाश सूर्या

बिलासपुर। मस्तूरी विधानसभा के सात गांवों में रामायण पाठ में हुए शामिल, क्षेत्रवासियों को दी धनतेरस दीपावली की बधाई

बिलासपुर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश सूर्या ने कहा है कि नवधा रामायण केवल श्रवण का नहीं, बल्कि इसमें बताए गए सत्य मार्ग और सदाचार को जीवन में आत्मसात करने का पवित्र महाकाव्य है। सूर्या मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के मनवा, चिसदा, कोकड़ी, आमगांव, बेलपान, भटचौरा आदि सात ग्राम पंचायतों में आयोजित अखंड नवधा रामायण कार्यक्रम में शामिल हुए और क्षेत्रवासियों को धनतेरस व दीपावली की हार्दिक बधाई दी।




उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। रामायण सुनने से जहां मन को शांति मिलती है, वहीं यह हमें सत्य और अच्छे आचरण के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि नवरात्रि और दशहरा के बाद, भगवान राम के 14 वर्ष बाद अयोध्या लौटने के सही समय पर यह आयोजन हो रहा है, जो दीपावली के आगमन का प्रतीक है।

श्री सूर्या ने कहा कि यदि मानव रामायण में बताई गई बातों को अपने आचरण में ग्रहण करे तो उसे जीवन में बहुत कुछ प्राप्त हो सकता है। उन्होंने आयोजकों और सभी राम भक्तों को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि खिलावन पटेल, जनपद पंचायत प्रतिनिधि नरेंद्र नायक, केदार साहू, पीताम्बर पटेल, बलिस्टर पटेल, सरपंच सुरेश पटेल (भटचौरा), मानू राम यादव (बेलपान) और दिनेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में राम भक्त उपस्थित

रहे।

JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.