CG | Sat, 14 February 2026

No Ad Available

‘आवारा कुत्तों’ को लेकर Supreme Court के नए निर्देशों को राहुल गांधी ने बताया प्रगतिशील कदम

22 Aug 2025 | JAY SHANKAR PANDEY | 22 views
‘आवारा कुत्तों’ को लेकर Supreme Court के नए निर्देशों को राहुल गांधी ने बताया प्रगतिशील कदम

नई दिल्ली। Supreme Court : कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) ने सुप्रीम कोर्ट के आवारा कुत्तों को लेकर दिए गए संशोधित निर्देशों का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय पशु कल्याण और जनसुरक्षा के बीच संतुलन बनाने की दिशा में एक प्रगतिशील कदम है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा –

“सुप्रीम कोर्ट के संशोधित निर्देश पशु कल्याण और जनसुरक्षा के बीच संतुलन बनाने की दिशा में एक प्रगतिशील कदम हैं। यह दृष्टिकोण दयालु होने के साथ ही वैज्ञानिक आधार पर भी टिका है।”

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में आवारा कुत्तों से जुड़ी समस्याओं पर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनमें इंसानों की सुरक्षा के साथ-साथ जानवरों की देखभाल को भी महत्व दिया गया है।


 





 

JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.