CG | Mon, 20 April 2026

No Ad Available

₹1 लाख से शुरू कारें! इस मार्केट में सस्ती कीमत पर मिल रहा Creta और Seltos

19 Apr 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 7 views
₹1 लाख से शुरू कारें! इस मार्केट में सस्ती कीमत पर मिल रहा Creta और Seltos

₹1 लाख से शुरू कारें! इस मार्केट में सस्ती कीमत पर मिल रहा Creta और Seltos

Creta : महंगाई के दौर में जहां नई कार खरीदना आम परिवार के लिए मुश्किल होता जा रहा है, वहीं रोहिणी का सेकंड हैंड कार मार्केट लोगों के लिए एक किफायती विकल्प बनकर उभर रहा है। यहां बजट में कई लोकप्रिय गाड़ियां आसानी से मिल सकती हैं।

यूट्यूब चैनल My Auto World 4.1 के मुताबिक, दिल्ली के रोहिणी में सेकेंड हैंड बाजार में आपको काफी कम दामों में गाड़ियां मिल जाएंगी। इस मार्केट में आपको मारुति ऑल्टो सिर्फ 1 लाख 15 हजार रुपे में मिल जाएगी। अगर आप मारुति डिजायर खरीदना चाहते हैं तो आपको यहां 2.5 लाख रुपये में मिल जाएगी।

सेकंड हैंड मारुति ब्रेजा खरीदने के लिए 4.80 लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे। Hyundai Creta 5 लाख रुपये के बजट में मिल जाएगी। Kia Seltos यहां 7.21 लाख रुपये में मिल जाएगी। वहीं अगर वैगनआर चाहिए तो यह गाड़ी आपको कंपनी फिटेड सीएनजी के साथ 2 लाख रुपये में मिल जाएगी। टाटा टियागो 3 लाख 17 रुपये में मिल जाएगी।

इन चीजों का रखें ध्यान

सेकंड हैंड गाड़ी खरीदते समय सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अच्छे से जांच लें, जैसे कि RC सही नाम पर हो और उसका ट्रांसफर ठीक तरीके से हो सके। इसके साथ ही गाड़ी की हालत भी ध्यान से देखें, क्योंकि कई बार बाहर से ठीक दिखने वाली गाड़ी अंदर से खराब हो सकती है।

अगर आप कम कीमत में अच्छी गाड़ी लेना चाहते हैं, तो जल्दबाजी करने के बजाय पहले पूरी जानकारी लें और हर चीज को ठीक से चेक करें। थोड़ी सी सावधानी आपको धोखाधड़ी या अनचाही दिक्कतों से बचा सकती है।

 


JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.