CG | Fri, 03 July 2026

No Ad Available

व्यापारियों और संगठन के बीच बनेगा सेतु.. निखिल खंडेलवाल को मिली अहम भूमिका, समन्वय पर रहेगा फोकस

03 Jul 2026 | WEENEWS DESK | 3 views
व्यापारियों और संगठन के बीच बनेगा सेतु.. निखिल खंडेलवाल को मिली अहम भूमिका, समन्वय पर रहेगा फोकस

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ बिलासपुर शहर जिला की टीम घोषित, कई नए चेहरे शामिल

प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में जिला स्तर पर हुई नियुक्तियां


बिलासपुर| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व्यापार प्रकोष्ठ की बिलासपुर शहर जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। नई कार्यकारिणी में निखिल खंडेलवाल को जिला सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति के बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

कार्यकारिणी का गठन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में किया गया। संभाग प्रभारी, संभाग सहप्रभारी और जिला प्रभारी के निर्देश तथा भाजपा बिलासपुर शहर जिला कोर ग्रुप के निर्णय के अनुसार यह नियुक्तियां की गई हैं।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुभाष अग्रवाल और भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर की अनुशंसा पर जिला संयोजक नितिन छाबड़ा ने जिला पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों की सूची जारी की।

नई कार्यकारिणी में मनोज बाधवानी, अनिल कौशिक, बलजीत सिंह खनूजा, निखिल खंडेलवाल और रघुनंदन गुप्ता को जिला सह-संयोजक बनाया गया है। वहीं राजेश आहुजा को जिला कोषाध्यक्ष, गोविंद झमनानी को सह-कोषाध्यक्ष, मुकेश राव को कार्यालय प्रभारी, सन्नी खदानी को मीडिया प्रभारी तथा शैंकी सलूजा को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा विभिन्न मंडलों से कई कार्यकर्ताओं को जिला कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।


निखिल बोले- संगठन के विश्वास पर खरा उतरूंगा

जिला सह-संयोजक नियुक्त होने पर निखिल खंडेलवाल ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। व्यापारियों और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर पार्टी को और मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.