CG | Sat, 01 August 2026

No Ad Available

विरोध-प्रदर्शन के दौरान ‘कोई गोलीबारी नहीं हुई’ बयान पर कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ खोला मोर्चा, विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव किया पेश

31 Jul 2026 | WEENEWS DESK | 883 views
विरोध-प्रदर्शन के दौरान ‘कोई गोलीबारी नहीं हुई’ बयान पर कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ खोला मोर्चा, विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव किया पेश

नई दिल्ली। कांग्रेस ने संसद में केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन (Privilege Motion) का प्रस्ताव पेश किया है। पार्टी के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि मंत्री ने सदन में तथ्यात्मक रूप से गलत जानकारी दी।

वेणुगोपाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने संसद में यह दावा किया कि छात्रों के शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन के दौरान “कोई गोलीबारी नहीं हुई”, जबकि कांग्रेस का आरोप है कि यह बयान वास्तविक घटनाओं के विपरीत है। उन्होंने इसे सदन को गुमराह करने वाला बताते हुए मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

कांग्रेस का कहना है कि संसद में गलत जानकारी देना सदन की गरिमा और विशेषाधिकारों का उल्लंघन है, इसलिए मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.