CG | Sat, 14 February 2026

No Ad Available

TikTok back in India: “TikTok भारत में लौट आया? यूजर्स खुश, मीम्स उड़ रहे, लेकिन क्या यह सच है या सिर्फ सोशल मीडिया का नया जाल?”

24 Aug 2025 | JAY SHANKAR PANDEY | 131 views
TikTok back in India: “TikTok भारत में लौट आया? यूजर्स खुश, मीम्स उड़ रहे, लेकिन क्या यह सच है या सिर्फ सोशल मीडिया का नया जाल?”

नई दिल्ली। TikTok back in India:सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक यूजर ने हाल ही में दावा किया कि भारत में अब TikTok की वेबसाइट एक्सेस की जा सकती है। इस दावे के तुरंत बाद इंटरनेट पर मज़ाक और मीम्स की बाढ़ आ गई। हालांकि, डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (DoT) ने इस दावे का खंडन करते हुए स्पष्ट किया कि भारत में TikTok की साइट अभी भी सभी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए ब्लॉक है।

रिपोर्ट के अनुसार, TikTok की पेरेंट कंपनी ByteDance ने भी भारत में इस प्लेटफॉर्म की उपलब्धता पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मजाकिया अंदाज़ में कहा, “TikTok वेबसाइट 5 साल बाद भारत में वापस आ गई है, लेकिन ऐप अभी भी उपलब्ध नहीं है। कंटेंट क्रिएटर्स में खुशी की लहर!” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “पिछली बार जब TikTok भारत में था, तब सिर्फ फिल्टर थे, अब AI का जमाना है।” फिलहाल #TikTok एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहा है, जिससे इसकी लोकप्रियता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।


क्यों बैन हुआ TikTok?


केंद्र सरकार ने जून 2020 में TikTok, WeChat, UC Browser सहित 59 एप्स को नेशनल सिक्योरिटी के खतरे के चलते बैन किया था। इनमें ज्यादातर चीनी ऐप्स शामिल थे। यह कदम पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद दोनों देशों के संबंधों में तनाव बढ़ने के दौरान उठाया गया। इस झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे।

तब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इन ऐप्स पर प्रतिबंध के फैसले का समर्थन किया था। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इसे चीन के खिलाफ ‘भारत का डिजिटल हमला’ बताया। तब से TikTok भारत में आधिकारिक तौर पर बैन है।


JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.