CG | Sun, 09 August 2026

No Ad Available

स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार लेकर आ रहे हैं इंडिया का सबसे बड़ा फैमिली गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’, जिसे होस्ट करेंगे अनिल कपूर, प्रीमियर 5 सितम्बर से

08 Aug 2026 | WEENEWS DESK | 787 views
स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार लेकर आ रहे हैं इंडिया का सबसे बड़ा फैमिली गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’, जिसे होस्ट करेंगे अनिल कपूर, प्रीमियर 5 सितम्बर से

 

मुंबई। इस फेस्टिव सीज़न में स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार लेकर आ रहे हैं इंडिया का सबसे बड़ा फैमिली गेम शो इंडिया के टॉप 1%, जिसका प्रीमियर होगा 5 सितम्बर को।

दुनिया भर में नीदरलैंड्स, जर्मनी, स्पेन, ग्रीस, ऑस्ट्रेलिया, इज़राइल, तुर्की, यूक्रेन, मैक्सिको और अमेरिका जैसे देशों में दर्शकों का दिल जीतने के बाद, इंटरनेशनल फॉर्मेट द 1% क्लब अब इंडिया में अपने लंबे समय से इंतज़ार किए जा रहे डेब्यू के साथ आ रहा है इंडिया के टॉप 1% के रूप में। बॉलीवुड आइकॉन और इंडिया के सबसे बड़े ‘कॉमन मैन’ अनिल कपूर इस शो को होस्ट करेंगे। यह शो क्विज़ जॉनर को एक नया और ताज़ा अंदाज़ देता है, जहाँ बात सिर्फ इस बात की नहीं होती कि आप कितना जानते हैं, बल्कि इस बात की होती है कि आप कैसे सोचते हैं।

स्टार प्लस ने हाल ही में इस शो को एक शानदार लॉन्च इवेंट में अनवील किया, जिसमें इंडस्ट्री के बड़े नाम और डिग्निटरीज़ शामिल हुए। इस शाम की भव्यता ने चैनल के सबसे बड़े नॉन-फिक्शन लॉन्च की स्केल को दर्शाया। पारंपरिक क्विज़ शो से अलग, इंडिया के टॉप 1% लॉजिक, ऑब्ज़र्वेशन और कॉमन सेंस पर आधारित है। हर किसी के लिए डिज़ाइन किया गया यह फॉर्मेट लोगों को हर उम्र में घर बैठे खेलने का मौका देता है और हर लिविंग रूम को फैमिली गेम नाइट में बदल देता है।

ग्रैंड प्रीमियर से पहले अपनी एक्साइटमेंट शेयर करते हुए अनिल कपूर ने कहा, “मैं यह घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हूँ कि इंडिया के टॉप 1% का प्रीमियर 5 सितम्बर को होगा। शो का इतना शानदार लॉन्च देखना इस घोषणा को और भी खास बना गया है।“

उन्होंने कहा, “इंडिया के टॉप 1% ऐसा शो है, जैसा दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा। यह आपको सरप्राइज़ करेगा और हर पल सतर्क रखेगा, क्योंकि यहाँ बात इस बात की नहीं है कि आप कितना जानते हैं, बल्कि इस बात की है कि आप कैसे सोचते हैं। हर चैलेंज आपके ऑब्ज़र्वेशन, लॉजिक, प्रेज़ेंस ऑफ माइंड और दबाव में शांत रहने की क्षमता को परखता है।“

उन्होंने कहा, “सबसे अच्छी बात यह है कि घर बैठे हर कोई हर सवाल के साथ खेल सकता है और जान सकता है कि उनका दिमाग कैसे काम करता है। ऐसे पल भी आएँगे, जो आपको हैरान करेंगे, ऐसे पल भी आएँगे, जब आप अपनी पहली इंस्टिंक्ट पर सवाल उठाएँगे और ऐसे पल भी होंगे जो याद दिलाएँगे कि इंटेलिजेंस कई रूपों में होती है। अगर आपको लगता है कि आपके पास इंडिया के टॉप 1% में शामिल होने की क्षमता है, तो अभी रजिस्टर करें और इस चैलेंज को स्वीकार करें।”

देखिए इंडिया के टॉप 1%, 5 सितम्बर से सिर्फ स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.