CG | Mon, 26 October 2026

No Ad Available

शिवलिंग प्रतिमा की तोड़फोड़, कवर्धा में बदमाशों ने मचाया उत्पात

07 Aug 2025 | WEENEWS DESK | 156 views
शिवलिंग प्रतिमा की तोड़फोड़, कवर्धा में बदमाशों ने मचाया उत्पात


कवर्धा। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां अज्ञात बदमाशों ने मंदिर तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि मंदिर में शिवलिंग की प्रतिमा को खंडित कर फेंक दिया है। जिसके बाद अब स्थानीय लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला भोरमदेव थाने के हरमो के सारंगढ़ का है। जहां कुछ अज्ञात बदमाशों ने मंदिर को नुकसान पहुंचाया है। बदमाशों ने मंदिर के शिवलिंग की प्रतिमा को खंडित कर दिया है और उसे फेंक दिया है।

घटना के बाद अब स्थानीय लोग और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिर हाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp