CG | Wed, 09 September 2026

No Ad Available

सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत स्वच्छता पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर वर्चुअल बैठक में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

09 Sep 2026 | WEENEWS DESK | 947 views
सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत स्वच्छता पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर वर्चुअल बैठक में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

रायपुर : सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत स्वच्छता पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर वर्चुअल बैठक में शामिल हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी

रायपुर: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी आज “सेवा और समर्पण के 25 वर्ष : “सेवा संकल्प अभियान-2026” के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा के आयोजन को लेकर आयोजित वर्चुअल बैठक में शामिल हुए। 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत My Bharat द्वारा स्वच्छता पखवाड़े सहित विभिन्न जनभागीदारी आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में अभियान की तैयारियों, कार्ययोजना एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोजित वर्चुअल बैठक में विभिन्न राज्यों के My Bharat के निदेशक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के क्षेत्रीय निदेशक उपस्थित रहे।

बैठक में स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देने, युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण की भावना के साथ अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने पर चर्चा की गई।

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ, सुंदर और विकसित भारत के निर्माण की सामूहिक जिम्मेदारी है। युवाओं की सहभागिता से ऐसे अभियानों को नई ऊर्जा मिलती है और जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जा सकता है।

 

 

 


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.